राजस्थान: प्रदेश के विभिन्न जिलों से 17 लोग लापता

Ads

राजस्थान: प्रदेश के विभिन्न जिलों से 17 लोग लापता

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 05:27 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 05:27 PM IST

जयपुर, पांच फरवरी (भाषा) राजस्थान पुलिस सीकर, झुंझुनू, दौसा, जालोर, सिरोही और भरतपुर जिलों से लापता हुए सात नाबालिग सहित 17 लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस मुख्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के अनुसार, सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना क्षेत्र से दिवराला निवासी विष्णु सिंह (15), थोई क्षेत्र से पूजा बलाई (17), झुंझुनूं जिले के बबाई निवासी अमर सिंह (65), जालोर जिला से सम्पी कुमारी (19), सिरोही जिले से लक्ष्मी (16), भरतपुर जिले से मनीष कुमार (26), रूपवास क्षेत्र से सुहाना खान (19), रूदावल क्षेत्र से हेम सिंह गुर्जर (60), गुमशुदा है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि वहीं मथुरागेट क्षेत्र से गोविन्दा कश्यप (32) व रामकिशन जाटव (51), लखनपुर क्षेत्र से नागेश कुमार जाटव (16), रूदावल क्षेत्र से पुष्पेन्द्र सिंह प्रजापति (31) व जितेन्द्र (27), कोतवाली क्षेत्र से अंशु शर्मा (16), दौसा जिले से सन्जू बैरवा (16), जडाव फाटक निवासी साक्षी (12) और बांदीकुई क्षेत्र से कुलदीप सैनी (20) की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, अगर किसी भी व्यक्ति के बारे में आमजन को कोई जानकारी मिलती है तो वह तुरंत नजदीकी थाने या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें ताकि गुमशुदा लोगों को उनके परिजनों से जल्द मिलाया जा सके।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र