राजस्थानः ऑनलाइन सट्टा, फर्जी विज्ञापन के जरिये ठगी करने वाले 23 लोग गिरफ्तार

Ads

राजस्थानः ऑनलाइन सट्टा, फर्जी विज्ञापन के जरिये ठगी करने वाले 23 लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 07:51 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 07:51 PM IST

जयपुर, छह मई (भाषा) राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने बुधवार को साइबर अपराध के खिलाफ एक विशेष अभियान के तहत 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई चित्रकूट, हरमाड़ा, चौमूं, दौलतपुरा, करधनी, कालवाड़, झोटवाड़ा और करणी विहार थाना क्षेत्रों में की गई।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि सोशल मीडिया मंचों के जरिए ऑनलाइन सट्टा, फर्जी विज्ञापन और अन्य साइबर ठगी के माध्यम से लोगों को शिकार बनाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि ये गिरोह संगठित तरीके से ठगी की रकम को खातों के जरिये एक जगह से दूसरी जगह भेजते थे।

प्रशांत ने बताया कि मार्च-अप्रैल के दौरान सीईआईआर पोर्टल व अन्य तकनीकी सहायता से 212 मोबाइल फोन (करीब 40 लाख रुपये मूल्य) बरामद किए और पीड़ितों को लौटाए गये।

उन्होंने बताया कि वहीं जनवरी से अप्रैल तक करीब 3.90 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की राशि के लेन-देन पर रोक लगाई गई और लगभग 1.35 करोड़ रुपये वापस किये गये।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र