राजस्थान: क्रय-विक्रय सहकारी समिति का व्यवस्थापक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Ads

राजस्थान: क्रय-विक्रय सहकारी समिति का व्यवस्थापक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 12, 2026 / 08:29 PM IST,
    Updated On - January 12, 2026 / 08:29 PM IST

जयपुर, 12 जनवरी (भाषा) राजस्थान के झुंझुनू जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने सोमवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति में व्यवस्थापक को 30 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, ढंढार में ग्राम सेवा सहकारी समिति व्यवस्थापक महिपाल सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

ब्यूरो ने एक बयान में बताया कि शिकायतकर्ता अपने पिता व ताऊ की फसल ढंढार स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में बेचने के लिए गया था, जहां व्यवस्थापक उसे प्रति क्विंटल 300 रुपये के हिसाब से रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा था। बयान के मुताबिक, ब्यूरो की एक टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और जाल बिछाकर महिपाल सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी ने बताया कि मामले दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र