राजस्थान: कला मर्मज्ञ केशरीचंद मालू का निधन

Ads

राजस्थान: कला मर्मज्ञ केशरीचंद मालू का निधन

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 09:19 AM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 09:19 AM IST

जयपुर, 14 जुलाई (भाषा) राजस्थान के जाने माने कला मर्मज्ञ केशरीचंद मालू का सोमवार देर रात हृदय गति रुक जाने के कारण यहां निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 80 वर्ष के थे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं, कला व संगीत प्रेमियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

राजस्थानी लोक संगीत-संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राजस्थान सरकार ने उन्हें ‘राजस्थान रत्न’ से सम्मानित किया था। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी ने उन्हें ‘समग्र कला साधना पुरस्कार’ और महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने ‘डागर घराना पुरस्कार’ प्रदान किया था।

मालू ने पांच हजार से अधिक लोकगीतों की पांडुलिपि, ध्वनिलिपि तैयार कर उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग की थी।

गहलोत ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘‘ देश-दुनिया में राजस्थानी गानों को एक नई पहचान दिलाने वाले, वीणा कैसेट्स के मालिक और सुर संगम के संस्थापक, मेरे पारिवारिक मित्र के सी मालू का आकस्मिक निधन बेहद दुखद है।’

गहलोत के अनुसार मालू ने अपना पूरा जीवन संगीत जगत के लिए समर्पित किया, उनका निधन एक बड़ी क्षति है।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना