भाजपा विधायक गौतमलाल मीणा का निधन, कोरोना से थे संक्रमित.. सीएम ने जताया शोक

Ads

भाजपा विधायक गौतमलाल मीणा का निधन, कोरोना से थे संक्रमित.. सीएम ने जताया शोक

  •  
  • Publish Date - May 19, 2021 / 06:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

जयपुर, 19 मई (भाषा) राजस्थान में भाजपा के विधायक गौतम लाल मीणा का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

पढ़ें- रेमडेसिविर कालाबाजारी केस: मंत्री तुलसी सिलावट के इस्तीफे की उठने लगी मांग, कांग्रेस विधायक ने कहा- ‘दोषियों पर लगे रासुका’

मीणा (56) का उदयपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया।

पढ़ें- 18+ वैक्सीनेशन पर सुनवाई, सरकार ने शपथ पत्र में कहा…

वे धरियावद विधानसभा सीट (प्रतापगढ़ जिला) से भाजपा के विधायक थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां व अन्य नेताओं ने विधायक मीणा के निधन पर शोक जताया है।