CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर BJP MLA का विवादित बयान- चाहे राहुल हो या सोनिया और प्रियंका…डूब मरो हिंद महासागर में

CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर BJP MLA का विवादित बयान- चाहे राहुल हो या सोनिया और प्रियंका...डूब मरो हिंद महासागर में

CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर BJP MLA का विवादित बयान- चाहे राहुल हो या सोनिया और प्रियंका…डूब मरो हिंद महासागर में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: December 31, 2019 8:59 am IST

राजस्थान: नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पूरे देश में बीते दिनों जमकर प्रदर्शन हुआ। कुछ जगहों में हिंसक घटनाओं के चलते दर्जनों लोगों की मौत हो गई। वहीं सैकड़ों प्रदर्शनकारी इस घटना में घायल हो गए। हालांकि प्रदर्शन का दौर अब थम गया है, लेकिन नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। इसी बीच राजस्थान बीजेपी विधायक, मदन दिलावर ने प्रदर्शनकारियों को लेकर विवादित बयान दिया है।

Read More: बीजापुर में 5 की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, फोर्स पर ग्रामीणों से मारपीट का आरोप

मदन दिलावर ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जो लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में देश को जला रहे हैं, पुलिस को मार रहे हैं वे देश के दुश्मन हैं। चाहे वह सोनिया गांधी हों, प्रियंका गांधी हों या राहुल गांधी हों। उन्हें इस देश में रहने का अधिकार नहीं है।

Read More: सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं अनुवादक राम सिंह ठाकुर का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने व्यक्त की संवेदना

Read More: साल 2019 में इन खिलाड़ियों का विवाद रहा चर्चा में, महिलाओं पर पांड्या की टिप्पणी, धोनी की मैदान में बहस

प्रदर्शनकारियों को अगर पाकिस्तान या बांग्लादेश से प्यार है तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए। अगर दोनों देश ऐसे लोगों को अपनाने से इनकार कर दे तो उन्हें हिंद महासागर में डूब मरना चाहिए।

Read More: विदाई की बेला में भावुक हुए थाईलैंड के कलाकार, कहा- छत्तीसगढ़ है हमारा दूसरा घर, सीएम बोले- We will miss you too

वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शनकारियों की मदद करने की सलाह दी है। राहुल गांधी ने कहा है कि सीएए के खिलाफ पूरे भारत में प्रदर्शन करते हुए कई युवा और महिलाएं घायल हो गए और यहां तक कि मारे भी गए। मैंने कांग्रेस पार्टी के अपने कार्यकतार्ओं से पीड़ित परिवारों से मिलने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं। मैं असम में शनिवार को दो युवा शहीदों के परिवारों से मिला।

Read More: छत्तीसगढ़ वासियों को सीएम भूपेश बघेल ने दी नए साल की बधाई, कहा- सभी के जीवन में आए सुख, समृद्धि और खुशहाली


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"