राजस्थान : मुख्यमंत्री गहलोत शनिवार को अतिवृष्टि प्रभावित करौली जिले का हवाई सर्वे करेंगे

Ads

राजस्थान : मुख्यमंत्री गहलोत शनिवार को अतिवृष्टि प्रभावित करौली जिले का हवाई सर्वे करेंगे

  •  
  • Publish Date - August 27, 2022 / 11:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

जयपुर, 27 फरवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शन‍िवार को राज्‍य के अतिवृष्टि प्रभावित करौली जिले का हवाई सर्वे करेंगे और प्रभावित लोगों से मिलेंगे।

आधिकारिक प्रवक्‍ता ने बताया कि गहलोत शनिवार दोपहर करौली जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। इस दौरान उनका करौली के मंडरायल में प्रभावित लोगों से मिलने का कार्यक्रम भी है।

उल्‍लेखनीय है कि गहलोत का शुक्रवार को मंडरायल जाने का कार्यक्रम था, जिसे खराब मौसम के कारण टाल दिया गया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को धौलपुर, जबकि बृहस्‍पतिवार को भारी वर्षा से प्रभावित बूंदी, कोटा और बारां जिले के विभिन्न क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था।

उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी लेकर फसल, पशुओं और सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन करने का निर्देश दिया था।

राजस्थान में लगातार बारिश होने, नदियों के उफान पर आने और बांधों के गेट खोले जाने से कोटा संभाग के कई जिलों में इस सप्ताह जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

भाषा

पृथ्‍वी पारुल

पारुल