राजस्थान: नागौर के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री शर्मा, किसानों के साथ खेत में की निराई-गुड़ाई

राजस्थान: नागौर के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री शर्मा, किसानों के साथ खेत में की निराई-गुड़ाई

राजस्थान: नागौर के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री शर्मा, किसानों के साथ खेत में की निराई-गुड़ाई
Modified Date: July 18, 2026 / 02:52 pm IST
Published Date: July 18, 2026 2:52 pm IST

जयपुर, 18 जुलाई (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार सुबह नागौर जिले के तिलानेश गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके लाभ को लेकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने खेत में जाकर किसानों के साथ निराई-गुड़ाई भी की।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात तिलानेश गांव में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह उन्होंने गांव का भ्रमण कर खेतों और सार्वजनिक स्थलों पर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सबसे पहले खेतों में पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों के साथ फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों की मौजूदा स्थिति, उत्पादन, सिंचाई व्यवस्था, कृषि लागत और किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी किसानों के साथ खेत में निराई-गुड़ाई की।

उन्होंने किसानों से उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा राज्य और केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही इन योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके प्रभाव के बारे में किसानों से सुझाव भी लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री गांव की गलियों में पैदल भ्रमण करते हुए घर-घर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं से स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, आजीविका और राजीविका गतिविधियों पर चर्चा की, जबकि युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों को लेकर संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है।

शर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गांव के शिवसागर तालाब की पाल पर पौधारोपण किया। उन्होंने श्री चारभुजा नाथ जी और वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

ग्रामीणों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के विकास से जुड़े सुझाव सुने और तिलानेश के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

भाषा पृथ्वी वैभव खारी

खारी


लेखक के बारे में