राजस्थान: बाड़मेर में चचेरे भाई बहन की पानी के टैंक में डूबने से मौत

राजस्थान: बाड़मेर में चचेरे भाई बहन की पानी के टैंक में डूबने से मौत

राजस्थान: बाड़मेर में चचेरे भाई बहन की पानी के टैंक में डूबने से मौत
Modified Date: October 26, 2025 / 11:35 pm IST
Published Date: October 26, 2025 11:35 pm IST

जयपुर, 26 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार को चचेरे भाई बहन की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना चौहटन थाना क्षेत्र के जूना लखवारा गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, जोगाराम नाम के व्यक्ति का बेटा छगन (तीन) अपनी चचेरी बहन पूजा (आठ) और मांगीलाल नाम के व्यक्ति की बेटी के साथ टैंक के पास खेल रहा था।

पुलिस ने बताया कि छगन की मां टैंक से मवेशियों के लिए पानी भर रही थी और उसका ढक्कन बंद करना भूल गई।

पुलिस के मुताबिक, खेलते खेलते छगन टैंक में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि मूक-बधिर पूजा मदद के लिए पुकार नहीं सकी और उसे बचाने के लिए टैंक में कूद गई, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक, कुछ मिनट बाद जब छगन की मां वापस लौटी तो उसने अपने बेटे का शव टैंक में तैरता हुए देखा और शोर मचाया।

पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकालकर चौहटन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में