राजस्थान: मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा,चार युवकों की डूबने से मौत

राजस्थान: मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा,चार युवकों की डूबने से मौत

राजस्थान: मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा,चार युवकों की डूबने से मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: October 15, 2021 5:27 pm IST

धौलपुर,15 अक्टूबर (भाषा) धौलपुर जिले में शुक्रवार दोपहर मूर्ति विसर्जन के दौरान पार्वती नदी में चार युवकों की डूबने से मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के मुताबिक आगरा जिले के गांव भुवनपुरा के लोग नवरात्र समापन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बसेड़ी आए थे। ये लोग भूतेश्वर मंदिर के पास में पार्वती नदी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करने गहरे पानी में उतर गए और डूब गए।

थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतकों में दो सगे भाई राजेश (26) व रनवीर सिंह (24) , सत्यप्रकाश (22 वर्ष) तथा श्रीकृष्ण (23) शामिल है।

भाषा स. पृथ्वी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में