जयपुर, 20 जून (भाषा) राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 178 अधिकारियों के तबादले व पदस्थापन किए। राज्य के कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात एक आदेश में यह जानकारी दी। आदेश के तहत आरएएस मुकेश कुमार शर्मा को राज्य सूचना आयोग के सचिव व गौरव चतुर्वेदी को राजस्थान बीज निगम के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात किया गया है।
आरएएस डा. विभु कौशिक अब चिकित्सा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर के विशिष्ट सचिव होंगे।
आरएएस मदन कलाल को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी का विशिष्ट सहायक (एसए) नियुक्त किया गया है।
भाषा पृथ्वी जितेंद्र
जितेंद्र