राजस्थान : तीन नगर निगमों में शुरूआती मतदान रहा धीमा

Ads

राजस्थान : तीन नगर निगमों में शुरूआती मतदान रहा धीमा

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 06:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

जयपुर, 31 अक्तूबर (भाषा) राजस्थान में नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को तीन नगर निगमों के लिए मतदान शुरू हो गया और शुरूआती ढाई घंटे में 16.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और सुबह 10 बजे तक 16.66 प्रतिशत मतदान हुआ। जयपुर ग्रेटर में 15.76 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। जयपुर ग्रेटर, जोधपुर दक्षिण और कोटा दक्षिण नगर निगमों के लिए रविवार को मतदान हो रहा है, जो शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना तीन नवंबर होगी।

प्रवक्ता के अनुसार, दूसरे चरण में 310 वार्डों के 3,211 मतदान केंद्रों पर 19,45,575 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और यहां 1,287 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

उल्लेखनीय है कि 29 अक्तूबर को पहले चरण में जयपुर हैरिटेज, कोटा उत्तर और जोधपुर उत्तर के लिए मतदान हुआ था।

भाषा पृथ्वी नेत्रपाल सिम्मी

सिम्मी