राजस्थान : ग्राम पंचायत का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
राजस्थान : ग्राम पंचायत का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
जयपुर, तीन जून (भाषा) राजस्थान के धौलपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को ग्राम पंचायत के एक कनिष्ठ सहायक को कथित रूप से 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार रतनपुर ग्राम पंचायत (बसेड़ी) के कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
ब्यूरो के बयान के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि मनरेगा योजना में ‘मस्टररोल’ (हाजरी) जारी करने की एवज में कुमार 26 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।
बयान में कहा गया है कि ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद बुधवार को आरोपी को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
मामले में कार्रवाई जारी है।
भाषा पृथ्वी मनीषा राजकुमार
राजकुमार

Facebook


