राजस्थान में पति हथौड़े से हमला कर पत्नी की हत्या की, आत्महत्या करने की कोशिश

Ads

राजस्थान में पति हथौड़े से हमला कर पत्नी की हत्या की, आत्महत्या करने की कोशिश

  •  
  • Publish Date - August 25, 2024 / 10:17 PM IST,
    Updated On - August 25, 2024 / 10:17 PM IST

जयपुर, 25 अगस्त (भाषा) जयपुर के शिप्रापथ थाना क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने हथौड़े से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी और बाद में विषाक्त पेय पी कर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (दक्षिण) संजय शर्मा ने बताया कि गायत्री नगर में आपसी विवाद के चलते विष्णु गुप्ता (48) ने पत्नी सरिता गुप्ता (45) पर हथौड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और बाद में स्वयं विषाक्त पेय पी लिया।

उन्होंने बताया कि विष्णु को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि मृतका के भाई की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी विष्णु के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज

रंजन

रंजन