राजस्थान: लू की चपेट में कई हिस्से, श्रीगंगानगर में पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस पर

राजस्थान: लू की चपेट में कई हिस्से, श्रीगंगानगर में पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस पर

राजस्थान: लू की चपेट में कई हिस्से, श्रीगंगानगर में पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस पर
Modified Date: May 28, 2026 / 07:43 pm IST
Published Date: May 28, 2026 7:43 pm IST

जयपुर, 28 मई (भाषा) राजस्थान में बृहस्पतिवार को सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, बृहस्पतिवार दिन में राज्य के अधिकांश भाग लू और भीषण गर्मी के चपेट में रहे।

विभाग के मुताबिक, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं चुरू में 46.5 डिग्री, पिलानी व कोटा में 46.4 डिग्री, अलवर, फलोदी व जैसलमेर में 46.0 डिग्री, बीकानेर व फतेहपुर में 45.3 डिग्री,दौसा में 44.8 डिग्री, बाड़मेर में 43.9 डिग्री तथा सीकर में तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 45.4 डिग्री व 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस जबकि बीकानेर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री रह सकता है।

वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई से राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश शुरू हो सकती है।

विभाग ने बताया कि आंधी बारिश की गतिविधियों में 30 मई से और बढ़ोतरी होने की संभावना है तथा जून के पहले सप्ताह में भी कुछ भागों में आंधी बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, 29 से 31 मई के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर व जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी आएगी, 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी व कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

विभाग ने बताया कि आंधी बारिश के असर से 29 मई से तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने और लू से राहत मिलने की संभावना है।

भाषा पृथ्वी रवि कांत जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में