राजस्थान: जलाशय में डूबने से मां-बेटे की मौत

Ads

राजस्थान: जलाशय में डूबने से मां-बेटे की मौत

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 05:07 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 05:07 PM IST

जयपुर, 21 जून (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के बानो की बेरी दूध गांव में रविवार सुबह जलाशय (डिग्गी) में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सदर थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि जियो देवी (30), अपने सात वर्षीय बेटे हितेश के साथ मायके आई हुई थी और रविवार सुबह दोनों घर के पास बने जलाशय के किनारे सेल्फी ले रहे थे।

उन्होंने बताया कि जियो देवी जब अकेले सेल्फी लेने के लिए बेटे को नीचे उतार रही थी कि तभी हितेश का पैर फिसल गया और वह जलाशय में जा गिरा।

अधिकारी ने बताया कि बेटे को बचाने के लिए जियो देवी भी जलाशय में कूद गई।

पुलिस के अनुसार, आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा जेसीबी की मदद से जलाशय की दीवार तोड़कर पानी निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए।

थानाधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को धोरीमन्ना अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है और ससुराल पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है।

मृतका के भाई जालाराम ने बताया कि जियो देवी की शादी वर्ष 2015 में कितनोरिया निवासी गोसाईराम के साथ हुई थी और वह अपने सात वर्षीय बेटे हितेश के साथ तीन दिन पहले ही मायके आई थी।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र