राजस्थान में 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते पुलिस उपनिरीक्षक गिरफ्तार
राजस्थान में 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते पुलिस उपनिरीक्षक गिरफ्तार
जयपुर, 11 जून (भाषा) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) के एक दल ने जयपुर के हरमाड़ा थाने में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
एसीबी के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक (बैच 2021) सोनू राम ने शिकायतकर्ता से उसके पास दर्ज एक मामले में मदद करने, परिवार के अन्य सदस्यों को मामले में नहीं फंसाने और अदालत से और पुलिस रिमांड नहीं मांगने की एवज में कथित तौर पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
रवि प्रकाश ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद जाल बिछाया गया और आरोपी को ब्यूरो की टीम ने 40,000 रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
भाषा
कुंज, रवि कांत रवि कांत

Facebook


