Rajasthan Prince Murder Case: पुलिस करेगी इस नेशनल हाइवे की खुदाई!.. 6 साल पहले हुआ था कुछ बड़ा कांड, अब जाकर हुआ सनसनीखेज खुलासा
Rajasthan Prince Murder Case: दौसा में 6 साल बाद प्रिंस हत्याकांड का खुलासा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नीचे जीपीआर से तलाश जारी।
Rajasthan Prince Murder Case || Image- Sachin Gupta File
- 6 साल बाद हत्या का खुलासा
- एक्सप्रेसवे के नीचे दफन आशंका
- जीपीआर मशीन से खोजबीन जारी
दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में 16 अप्रैल 2020 को 4 साल का प्रिंस उर्फ टिल्लू अचानक लापता हो गया था। (Rajasthan Prince Murder Case) उस समय परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अब छह साल बाद इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
कभी था पीपल पेड़, अब बन गया हाइवे
जानकारी के मुताबिक, उसी दिन उसके चचेरे भाई–बहनों ने उसकी हत्या कर दी थी और शव को एक पीपल के पेड़ के पास दबा दिया था। समय बीतने के साथ उस इलाके का भूगोल पूरी तरह बदल गया। जहां कभी पीपल का पेड़ था, वहां अब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे बन चुका है। हर मिनट सैकड़ों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। पेड़ हट जाने के कारण शव दबाए जाने की सटीक लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो गया है।
जीपीआर मशीन की मदद से खोजबीन
दौसा पुलिस पिछले 9 दिनों से लगातार लाश की तलाश में जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एनएचएआई से ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (GPR) मशीन मंगाई है, ताकि जमीन के अंदर की जांच की जा सके। (Rajasthan Prince Murder Case) जीपीआर मशीन के जरिए जमीन के अंदर 3D स्कैनिंग की गई, जिसमें करीब 15 फीट नीचे कुछ संदिग्ध संरचना दिखाई दी है। आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल हो सकता है। अब एक्सप्रेस वे के उस हिस्से को खोदने की तैयारी की जा रही है।
दृश्यम जैसा कांड –
राजस्थान के दौसा जिले में 16 अप्रैल 2020 को 4 साल का प्रिंस उर्फ टिल्लू लापता हुआ। अब 6 साल बाद पता चला है कि चचेरे भाई–बहनों ने उसी दिन उसकी हत्या करके पीपल के पेड़ के पास लाश दबा दी थी। अब यहां दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे बन गया है। हर मिनट सैकड़ों वाहन गुजरते… pic.twitter.com/7au3twyPqx
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 28, 2026

Facebook


