राजस्थान में आंधी-अंधड़ और तेज बारिश से 12 लोगों की मौत

Ads

राजस्थान में आंधी-अंधड़ और तेज बारिश से 12 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 12, 2018 / 03:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

राजस्थान के धौलपुर और भरतपुर में आंधी-अंधड़ और तेज बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहां तूफान और तेज बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

धौलपुर में तेज बारिश होने से सड़कें और घरों तक पानी भर गया। धौलपुर में तूफान से 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं भरतपुर में भी इस मौसम की बेरूखी ने 5 लोगों की जान ले ली। बारिश और आंधी के कारण आगरा-धौलपुर पर कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। 


बुधवार शाम देश के इलाकों में आंधी और तेज बारिश ने जमकर तबाही मचाई, आफत की बारिश से जानमाल के साथ फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

मथुरा में बुधवार शाम तेज बारिश के साथ ओलों से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मथुरा में किसानों की 80% फसलें तबाह हो गई हैं। परेशान किसान सरकार से मुआवाजे की मांग कर रहे हैं। 


तूफान ने आगरा में भी कहर ढाया है। तेज आंधी तूफान से ताजमहल कैंपस में मौजूद एक मीनार गिर गया। गनीमत रही मौके पर कोई मौजूद नहीं था। 


मौसम विभाग ने दो दिन 11 और 12 अप्रैल के लिए पहले ही अलर्ट जारी किया था. विभाग ने दोनों दिन तेज आंधी और तूफान की आशंका जताई थी। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24