राजस्थान : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने के सात आरोपी गिरफ्तार

Ads

राजस्थान : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने के सात आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 09:39 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 09:39 PM IST

जयपुर, 12 मार्च (भाषा) ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले सात आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विशेष आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साहिल मील (20), राहुल जांगिड (21), संदीप (20), मनीष नागा (20), विकास गोदारा (23), आसिफ अली (24) यहां चित्रकूट के रहने वाले हैं जबकि अन्य आरोपी कबीर दास राणा लखीमपुरखीरी, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि आरोपी वाट्सऐप ग्रुप और ऑनलाइन वेबसाइटों के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन गेम खेलने और पैसे जीतने का लालच देते थे। इसके बाद बैंकिंग प्रणाली का दुरुपयोग कर साइबर ठगी करते थे।

ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों को चित्रकूट के मोतीनगर स्थित एक फ्लैट से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चार लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, 12 बैंक पासबुक, 28 एटीएम कार्ड, तीन वाईफाई राउटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

भाषा बाकोलिया शफीक

शफीक