Sagar Jahrili Sharab Kand Update/ Image: AI Generated
Sagar Jahrili Sharab Kand Update: सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में हाल ही में हुए जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 32 हो चुकी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम सेंटर लाया गया। गुरुवार को तीन शवों का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गूगरा खुर्द, पिपरिया और छापरी गांव के रहने वाले लोगों की भी इस शराब कांड में मौत हुई है। (Sagar Jahrili Sharab Kand Update) घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जहरीली शराब पीने से बंडा और आस-पास के क्षेत्र के 29 लोगों की मौत पहले ही चुकी थी और अब तीन लोगों की मौत के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 32 हो गया है।
Sagar Jahrili Sharab Kand Update: वहीं दूसरी तरफ जहरीली शराब कांड मामले में प्रशासन का एक्शन भी शुरू हो गया है। प्रशासन ने आरोपी आशीष साहू, चंदू राजपूत और मनीष लोधी के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया है। तीनों आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। शराब कांड के बाद प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात सामने आई है।
सागर: बंडा शराब कांड में एक्शन.. आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर #MPNews | #MadhyaPradesh | MP News | MadhyaPradesh https://t.co/eSwR5cJkbl
— IBC24 News (@IBC24News) September 10, 2026
इस मामले में पुलिस ने पहले ही बंडा और बिनायका थाना में 2 प्रकरण में 30 आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। इनमें से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। (Sagar Jahrili Sharab Kand Update) शराब कांड के 3 मुख्य आरोपी अभी फरार हैं। जिन पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इस शराब कांड का मुख्य सरगना करणी सेना का संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान और चंदू राजपूत निकला है। बाकी आरोपियों पर भी 10-10 हजार रुपए का है इनाम घोषित किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-