राजस्थान: पानी की हौद में डूबने से चरवाहे की मौत

Ads

राजस्थान: पानी की हौद में डूबने से चरवाहे की मौत

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 04:20 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 04:20 PM IST

जैसलमेर, एक मई (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले में पानी की हौद में डूबने से एक चरवाहे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना लाठी थानाक्षेत्र के अंतर्गत लोहटा गांव के पास हुई जब चरवाहा यासीन बकरियां चरा रहा था।

पुलिस ने कहा कि इस दौरान संभवत: एक बकरी का मेमना हौद में गिर गया, जिसे बचाने के लिए वह हौद में कूदा लेकिन गहराई और पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और डूब गया।

परिजन चरवाहे को बाहर निकालकर लाठी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाषा सं. पृथ्वी जोहेब

जोहेब