राजस्थान: युवती को सम्मोहित कर गहने लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान: युवती को सम्मोहित कर गहने लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान: युवती को सम्मोहित कर गहने लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 2, 2024 / 08:23 pm IST
Published Date: November 2, 2024 8:23 pm IST

जयपुर, दो नवंबर (भाषा) राजस्थान के जयपुर में एक युवती को सम्मोहित कर गहने लूटने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जसवीर उर्फ सोनू (34) और डिंपल सिंह (30) को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से लूटी गई सोने की चेन बरामद भी कर ली गई। पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर को आरोपी जयपुर के समृद्धि अपार्टमेंट में चंदा लेने के बहाने घुसे और युवती को सम्मोहित कर उससे सोने की चेन व अंगूठी लेकर फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त दिगंत आनंद ने बताया कि पुलिस ने वीडियो फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे आगे पूछताछ की जा रही है। भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में