राजस्थान: चालक पर हमला करने के आरोप में वाहन निरीक्षक निलंबित

राजस्थान: चालक पर हमला करने के आरोप में वाहन निरीक्षक निलंबित

राजस्थान: चालक पर हमला करने के आरोप में वाहन निरीक्षक निलंबित
Modified Date: March 2, 2026 / 05:00 pm IST
Published Date: March 2, 2026 5:00 pm IST

जयपुर, दो मार्च (भाषा) राजस्थान के चूरू जिले में परिवहन विभाग के मोटर वाहन निरीक्षक को एक ट्रक चालक पर हमला करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

यह घटना शनिवार को सुजानगढ़ में हुई और घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

वीडियो में वाहन निरीक्षक सुरेश विश्नोई एक चालक से बहस करता दिख रहा है, उसने कथित तौर पर उसके सिर मारा जिससे चालक की आंख के पास चोट लगी और खून बहने लगा।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने उसे निलंबित कर दिया।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक को रतनगढ़ में जांच के लिए रोका गया और उसके ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बहस हो गई जिसके दौरान निरीक्षक ने कथित तौर पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसके सिर पर मारा।

चालक की आंख के पास से खून बहने लगा। निरीक्षक ने घायल चालक को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उस पर बार-बार ऐसी हरकतें करने का आरोप लगाते हुए एतराज किया और लोगों के गुस्से के बीच वह मौके से चला गया।

घटना के बाद परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने शनिवार देर रात बिश्नोई को निलंबित कर दिया।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में