राजस्थान: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

राजस्थान: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

राजस्थान:  हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Modified Date: July 28, 2026 / 04:21 pm IST
Published Date: July 28, 2026 4:21 pm IST

जयपुर, 28 जुलाई (भाषा) राजस्थान के कोटपूतली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, घटना दांतिल गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान केसर देवी (45) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, करंट लगने के बाद देवी को तत्काल बीडीएम जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने और कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उपखंड अधिकारी (एसडीएम) योगेश देवल, कोटपूतली थाना प्रभारी राजेश कुमार और प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में