राजस्थान : अवैध पिस्तौल से दुर्घटनावश चली गोली लगने से महिला की मौत

Ads

राजस्थान : अवैध पिस्तौल से दुर्घटनावश चली गोली लगने से महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - August 17, 2021 / 10:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

जयपुर, 17 अगस्त (भाषा) जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की अवैध पिस्तौल से दुर्घटनावश चली गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण) अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि स्वर्ण पथ पर रहने वाले रामवीर (26) की अवैध पिस्तौल से अचानक चली गोली घरेलू सहायिका 38 वर्षीय सुमन के सिर में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गोली महिला के कान के पास से लग कर सिर से निकल गई जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा