नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की कथित ‘‘मनुवादी’’ एवं जातिवादी विचारधारा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने दोनों संगठनों के खिलाफ नारे लगाए और जातिगत भेदभाव तथा छुआछूत के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली के सह-प्रभारी परमजीत सिंह पम्मी तथा दिल्ली इकाई के नेताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छुआछूत अपराध है, परंपरा नहीं और दलित न्याय, समानता तथा सम्मान के हकदार हैं।
यह प्रदर्शन उत्तराखंड में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित तौर पर शुद्धीकरण किए जाने को लेकर उपजे विवाद के बाद हुआ।
भाषा हक रंजन
रंजन