राजस्थान : महिला का शव तालाब में मिला, नाबालिग बेटा लापता

Ads

राजस्थान : महिला का शव तालाब में मिला, नाबालिग बेटा लापता

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 01:15 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 01:15 PM IST

जयपुर, 19 फरवरी (भाषा) राजस्थान के राजसमंद जिले में हफ़्ते भर से लापता महिला का शव बृहस्पतिवार को एक तालाब में मिला। पुलिस ने बताया कि महिला के साथ रहे उसके नाबालिग बेटे की तलाश पास के जंगल वाले इलाके में की जा रही है।

इस बात का शक है कि महिला और उसके बेटे की हत्या उस व्यक्ति ने कर दी जिसके साथ उसके संबंध थे।

भीम के वृत्ताधिकारी राकेश वर्मा ने कहा, ‘आरोपी को बुधवार को कॉल रिकॉर्ड के आधार पर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने महिला और उसके बेटे की हत्या की है।’

उसकी जानकारी पर महिला का शव भीम इलाके के एक तालाब से बरामद किया गया और बच्चे की तलाश जंगल वाले इलाके में की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘संदेह है कि आरोपी और महिला के बीच अवैध संबंध थे। महिला अपने बेटे और कुछ कीमती सामान के साथ घर से चली गई थी। 11 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उसकी कॉल डिटेल के आधार पर बुधवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने महिला और उसके बेटे की हत्या कर दी।’’

आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है।

भाषा पृथ्वी मनीषा रंजन

रंजन