राजेंद्र प्रसाद सिंह आईआईटी खड़गपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के नए अध्यक्ष

Ads

राजेंद्र प्रसाद सिंह आईआईटी खड़गपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के नए अध्यक्ष

  •  
  • Publish Date - July 27, 2022 / 06:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

कोलकाता, 27 जुलाई (भाषा) पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आईआईटी-खड़गपुर ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, सिंह वर्तमान में आईआईटी भुवनेश्वर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष हैं और उन्हें 12 जुलाई, 2022 से आईआईटी खड़गपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सिंह ने अध्यक्ष पद पर डॉ. संजीव गोयनका का स्थान लिया है।

बयान में प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार तिवारी, निदेशक, आईआईटी खड़गपुर के हवाले से कहा गया, ‘‘हम आईआईटी खड़गपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के नए अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र प्रसाद सिंह का स्वागत करते हैं और इस संस्थान को भविष्य की आकांक्षाओं के लिए फिर से आकार देने में उनके सक्षम मार्गदर्शन, रचनात्मक विचारों और समर्थन प्रोत्साहन की आशा करते हैं।’’

भाषा फाल्गुनी अमित

अमित