जम्मू कश्मीर।गृहमंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। अपने दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स काउंसिल के कार्यक्रम में कहा की आज के कार्यक्रम में बच्चों का साहस और उत्साह देखकर यह समझ आ रहा है कि यहां के नौजवान हिंदुस्तान की तकदीर बदलने का साहस रखते हैं इनका जन्म सिर्फ घाटी की तक़दीर बदलने के लिए नहीं हुआ।
They(Separatists) can play any kind of politics, but they should not play with future of children, these children not only children of Kashmir but also of India, they are an asset.Keeping this in mind we took back cases of first time stone pelters: HM Rajnath Singh in Srinagar pic.twitter.com/KhOBpkqQuG
— ANI (@ANI) June 7, 2018
इस दौरान उन्होंने जवानों को भी सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां के जवानों पर पर सिर्फ जम्मू-कश्मीर को नहीं बल्कि पूरे देश को नाज है।इस दौरान श्री सिंह ने नौजवानों से आग्रह किया है कि अगर ज़िंदगी में दो रास्ते चुनने का मौका आये एक तरफ तबाही और दूसरी तरफ तरक्की तो मेरा निवेदन है कभी तबाही का रास्ता मत पकड़ना। इस दौरान उन्होंने कश्मीर के पत्थरबाजों को भी सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें कोई गुमराह कर रहा है वे इससे बाहर निकलें हम उन पर लगे केस वापस ले लेंगे।
Jammu & Kashmir: Union Home Minister Rajnath Singh, J&K CM Mehbooba Mufti and MoS PMO Jitendra Singh arrive in Kupwara pic.twitter.com/TcsI9pUjwz
— ANI (@ANI) June 8, 2018
हमारी सरकार की युवाओं के लिए कई योजना चल रही है और यहाँ के युवा चाहे तो भारत की तश्वीर बदल सकते हैं।
Jammu and Kashmir has many talented young boys and girls. Most of them are not visible due to the prevailing situation in the state. We want to change the ‘Tasveer and Takdeer’ of the state with the help of state government. pic.twitter.com/TuizZwwmJ9
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 7, 2018
इस दौरान राजनाथ सिंह कई विषयों पर चर्चा करेंगे माना जा रहा है कि गृहमंत्री कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने के साथ-साथ रमज़ान के दौरान लागू किए सीज़फायर को बढ़ाने या ना बढ़ाने पर भी फ़ैसला ले सकते हैं.
Addressed a gathering of sportspersons and youth at the J&K Sports Conclave in Srinagar. It was heartwarming to see these youth engaging in sports. They are extremely talented. We want to give them new opportunities. The J&K youth should choose development over destruction. pic.twitter.com/c2TiMyBMeL
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 7, 2018
ज्ञात हो कि सीज़फायर की घोषणा के बाद कश्मीर घाटी में अभी तक कई चरमपंथी हमले हो चुके हैं जिन में कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं जबकि सेना के एक जवान की मौत हुई है।
वेब डेस्क IBC24