Rajya Sabha Election 2026 Candidates List || Image- ANI Image File
Rajya Sabha Election 2026 Candidates List: नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले उन 26 उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिन्हें सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब उच्च सदन की 11 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। ये चुनाव बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटों के लिए कराए जाएंगे। बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए चुने जाने की संभावना जताई जा रही है।
दस राज्यों में कुल 37 सीटों के लिए 40 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 11 सीटों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को बिहार, हरियाणा और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बिहार चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।
Rajya Sabha Election 2026 Candidates List: एक अधिसूचना के अनुसार, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को हरियाणा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को ओडिशा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। बिहार में एक सीट के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। व्यवसायी से नेता बने राजद सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं बिहार के अन्य राजग उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाह और शिवेश कुमार शामिल हैं। राजद गठबंधन के पास 25 विधायक हैं और उसे एआईएमआईएम तथा बसपा से छह वोट मिलने की उम्मीद है।
ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण दी: अधिकारी
पश्चिम एशिया संघर्ष: शरीफ ने घर से काम करने और चार दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की
आयकर विभाग ने सर्वेक्षण के दौरान रेस्तरांओं में 408 करोड़ रुपये बिक्री छिपाए जाने का पता लगाया
प्रगति रिपोर्ट अपलोड करने में विफल रहने पर दो प्रमोटर पर 2.43 करोड़ रुपये का जुर्माना
एयर इंडिया, एआई एक्सप्रेस मंगलवार को पश्चिम एशिया के लिए 60 उड़ानें संचालित करेंगी
सड़क के लिए बिना अधिग्रहण ला मार्टिनियर की जमीन लेने के प्रयास का आरोप