Raghav Chadha Joins BJP: भाजपा के हुए ‘राघव’.. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर किया बागी सांसदों पार्टी में स्वागत, AAP बोली, ‘ये ऑपरेशन लोटस है’..

Ads

Rajya Sabha MP Raghav Chadha Joins BJP Live Video: राघव चड्ढा समेत सात AAP सांसद BJP में शामिल, AAP ने लगाया ऑपरेशन लोटस का आरोप, सियासत तेज

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 08:09 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 08:09 PM IST

Raghav Chadha Joins BJP Live Video || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • राघव चड्ढा समेत सात AAP सांसद BJP में शामिल
  • BJP अध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर नेताओं का स्वागत किया
  • AAP ने इसे ‘ऑपरेशन लोटस’ बताते हुए गंभीर आरोप लगाए

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की घोषणा के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। (Raghav Chadha Joins BJP Live Video) यहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी थे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिठाई खिलाकर सभी का स्वागत किया।

‘भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’’ : आम आदमी पार्टी

इससे पहले राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के सभापति को सौंपा गया है। मैंने दो अन्य सांसदों के साथ व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपा। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का भय दिखाकर आप के नेताओं को तोड़ने की साजिश रची गई है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन लोटस’ के माध्यम से भाजपा पंजाब की भगवंत मान सरकार को अस्थिर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब और पंजाब के लोगों के साथ धोखा है। पंजाब की जनता इसको कभी नहीं भूलेगी।

जानें किन सांसदों ने बदला दल

इससे पहले राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं और दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। (Raghav Chadha Joins BJP Live Video) उन्होंने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, और आज सुबह हमने सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें हस्ताक्षरित पत्र और अन्य औपचारिक कागजात शामिल हैं, राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि मैंने बताया, दो-तिहाई से ज्यादा सांसद हमारा समर्थन कर रहे हैं और हम जल्द ही आपको पूरी सूची उपलब्ध करा देंगे। उनमें से तीन सांसद अभी आपके सामने यहां मौजूद हैं। इसके अलावा, विश्व-स्तरीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, राघव गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं।

“केजरीवाल को छोड़ना पंजाब के साथ विश्वासघात कैसे है?” : भाजपा

इस पूरे घटनाक्रम के बीच नेताओं की तरह से लगातार बयान जारी किये जा रहे है। भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी की प्रतिक्रियाओं पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने बागी सांसदों को गद्दार बताये जाने का भी जवाब दिया है। शहजाद पूनावाला ने कहा, “जीवन भर AAP में रहने वालों ने वही गलती दोहराई, ‘धूल चेहरे पर थी, AAP आइना साफ करती रही।’ आत्मनिरीक्षण का समय आ गया है। लेकिन इसके बजाय, वे अपनी तुलना पंजाब से कर रहे हैं। केजरीवाल को छोड़ना पंजाब के साथ विश्वासघात कैसे है? पंजाब के साथ विश्वासघात तब होता है जब आप ‘नशा मुक्त’ कहते हैं लेकिन उस पर अमल नहीं करते, जब आप माफिया के साथ मिलीभगत करते हैं, अभूतपूर्व भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं और जन लोकपाल नहीं लाते।”

पूनावाला ने आगे कहा, “AAP अब ‘अरविंद अकेले की पार्टी’ बन गई है। कितने नेताओं ने पार्टी छोड़ी? योगेंद्र यादव, शांति भूषण, प्रशांत भूषण, आशुतोष, अलका लांबा, राजेंद्र पाल गौतम – इनमें से कई अलग-अलग पार्टियों में शामिल हो गए। वह भी ऑपरेशन लोटस था। यह पार्टी कांग्रेस का विरोध करने, भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए बनी थी… जब वे अपने सिद्धांतों से भटके, तो कई नेता केजरीवाल से अलग हो गए। (Raghav Chadha Joins BJP Live Video) लेकिन अपनी गलती देखने के बजाय, अरविंद केजरीवाल आरोप लगाना। इससे पता चलता है कि वे अभी तक असली कारण नहीं समझ पाए हैं। जो लोग कभी अन्ना के साथ चलते थे, अब लालू के साथ चल रहे हैं।”

स्वाति मालीवाल ने भी किया बड़ा ऐलान

इस बीच आम आदमी के कोटे से राज्यसभा सांसद नियुक्त हुई स्वाति मालीवाल ने भी AAP की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था। RTI आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया। जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प के साथ हमने यह सफर शुरू किया था, आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अरविंद केजरीवाल जी और उनके इशारे पर पूरी आम आदमी पार्टी उन आदर्शों से भटक चुकी है।”

स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा, “मेरे साथ उनके आवास पर उनके इशारे पर बुरी तरह मारपीट और अभद्रता की गई। उन्होंने अपने गुंडे को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया और उसे बड़े-बड़े पदों से नवाज़ा। मुझे बर्बाद करने की धमकियाँ दी और हर संभव कोशिश की। (Raghav Chadha Joins BJP Live Video) केजरीवाल जी के संरक्षण में आम आदमी पार्टी में बढ़ता बेहिसाब भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएँ, गुंडा तत्वों को बढ़ावा और पंजाब के साथ हो रही धोखेबाजी और लूट को देखते हुए मैंने आज पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। मैं इस समय संसदीय समिति की बैठक के लिए इटानगर आई हुई थी। आज रात दिल्ली लौटने के बाद इस विषय पर विस्तार से बात करूँगी। जय हिंद ”

आम आदमी पार्टी से बगावत करते हुए भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत सभी सात बागी सांसद पर दिल्ली प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने तीखा हमला बोला है। अपने ट्वीट में पूर्व मंत्री सिसोदिया ने उन्हें गद्दार भी बताया है।

क्या लिखा मनीष सिसोदिया ने?

मनीष सिसोदिया ने लिखा कि, तीन दिन से गुजरात में हूँ। जिस समय गुजरात में हज़ारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे ख़तरे और बीजेपी की धमकियाँ झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए खून पसीना बहा रहे है, (Raghav Chadha Joins BJP Live Video) उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के ख़ून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया।”

सिसोदिया ने लिखा कि, “जो राज्यसभा सदस्य आज बीजेपी के सामने झुक गए, अपनी निजी मजबूरियों, डर और लालच के कारण जिन्होंने पंजाब के लोगों के साथ ग़द्दारी की है, उन्हें पता होना चाहिए कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है।”

सात रास सांसदों ने कहा पार्टी को अलविदा

गौरतलब है कि,आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी आप से अलग हो गए हैं। इसके साथ ही, तीनों नेताओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है।

’15 सालों तक अपने खून से सींचा’ : राघव चड्ढा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने के फैसले पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आप अपने मूल सिद्धांतों से पूरी तरह भटक गई हैं। उन्होंने कहा कि जिस आप को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा, वह अपने मार्ग से भटक गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है।

की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना

उन्होंने कहा कि पार्टी को दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों में विस्तार देने के लिए सभी नेताओं ने मिलकर कड़ी मेहनत की थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। मैं आप से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। भाजपा में शामिल होने के फैसले पर चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। (Raghav Chadha Joins BJP Live Video) उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में केंद्र सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिन फैसलों को लेने से पहले कई नेता डरते थे। जनता ने इस नेतृत्व पर तीन बार मुहर लगाई है और अब हम भी उसी नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे।

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं और दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। उन्होंने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, और आज सुबह हमने सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें हस्ताक्षरित पत्र और अन्य औपचारिक कागज़ात शामिल हैं, राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं। जैसा कि मैंने बताया, दो-तिहाई से ज़्यादा सांसद हमारा समर्थन कर रहे हैं और हम जल्द ही आपको पूरी सूची उपलब्ध करा देंगे। उनमें से तीन सांसद अभी आपके सामने यहां मौजूद हैं। इनके अलावा, विश्व-स्तरीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं।

‘आप से तोड़ रहा हूँ सारे रिश्ते’ : संदीप पाठक

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें लग रहा था कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं। इसी वजह से उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया है। वहीं, संदीप पाठक ने कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि ऐसा समय भी आएगा, लेकिन आज वह स्थिति सामने है। आज मैं आम आदमी पार्टी से अपने सभी रिश्ते समाप्त करने की घोषणा करता हूं। (Raghav Chadha Joins BJP Live Video) मैं एक किसान परिवार से आता हूं। कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई-लिखाई की और हमेशा एक ही उद्देश्य रहा, देश के लिए कुछ सार्थक करना।”

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

1. राघव चड्ढा ने BJP क्यों जॉइन की?

उन्होंने कहा पार्टी सिद्धांतों से भटक गई, इसलिए BJP में शामिल होकर देशहित में काम करेंगे।

2. AAP ने इस घटनाक्रम पर क्या कहा?

AAP ने आरोप लगाया कि यह भाजपा का ऑपरेशन लोटस है और एजेंसियों का दबाव बनाया गया।

3. किन सांसदों ने पार्टी बदली है?

राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल सहित सात राज्यसभा सांसदों ने BJP में शामिल होने का फैसला किया।