Rajya Sabha Voting Today: राज्यसभा चुनाव के लिए आज होगा मतदान, इन राज्यों की 11 सीटों पर होगी वोटिंग, सबकी नजरें इस राज्य पर..
Rajya Sabha Voting Today: तीन राज्यों की कुल 11 राज्यसभा सीटों पर आज वोटिंग होगी। इनमें बिहार की 5 सीटें, ओडिशा की 4 सीटें और हरियाणा की 2 सीटें शामिल रहेंगी।
RAJYASABHA/ image source: digital sansad
- आज राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग
- तीन राज्यों की 11 सीटें
- बिहार की 5 सीटों पर मतदान
Rajya Sabha Voting Today: नई दिल्ली: देश में राज्यसभा की कुछ सीटों को भरने के लिए आज अहम चुनावी प्रक्रिया होने वाली है। जानकारी के अनुसार तीन राज्यों की कुल 11 राज्यसभा सीटों पर आज वोटिंग होगी। इनमें बिहार की 5 सीटें, ओडिशा की 4 सीटें और हरियाणा की 2 सीटें शामिल रहेंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक मतदान सुबह 11 बजे से शुरू किया जाएगा और वोटिंग पूरी होने के बाद आज ही शाम तक नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान से पहले तीनों राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज देखने को मिल रही हैं। खासकर हरियाणा, ओडिशा और बिहार की एक-एक सीट को लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है। राजनीतिक दलों को इस बात का भी डर सता रहा है कि कहीं क्रॉस वोटिंग न हो जाए, इसलिए सभी पार्टियां अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश में जुटी हुई हैं।
Rajya Sabha election 2026: 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगी वोटिंग
दरअसल इस बार राज्यसभा की कुल 37 सीटों के लिए चुनाव होने थे, लेकिन इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इन निर्विरोध चुने गए नेताओं में अभिषेक मनु सिंघवी, रामदास अठावले, शरद पवार और विनोद तावड़े जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। अब सबकी नजर बाकी बची 11 सीटों पर होने वाली वोटिंग पर टिकी हुई है। जिन राज्यों में राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव तय हुए थे, उनमें महाराष्ट्र की 7, ओडिशा की 4, तमिलनाडु की 6, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 3, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 2, हरियाणा की 2, हिमाचल प्रदेश की 1 और तेलंगाना की 2 सीटें शामिल रही हैं। इन राज्यों में अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि बाकी सीटों पर आज मतदान कराया जाएगा।
Bihar Rajya Sabha seats: सबकी नजर बिहार पर
बिहार की 5 सीटों को लेकर भी सियासी नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि इनमें से चार सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार-नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और शिवम कुमार-की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि पांचवीं सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि इस सीट पर किसी भी गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। विपक्षी दलों में तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल अपने उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को जिताने के लिए AIMIM के समर्थन पर भरोसा कर रही है। वहीं ओडिशा की 4 सीटों पर भी मतदान होगा, जहां कांग्रेस ने अपने विधायक दशरथी गमांग के गायब होने पर उन्हें नोटिस जारी किया है। इसी बीच कर्नाटक के बेंगलुरु में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर कांग्रेस विधायकों को क्रॉस वोटिंग के लिए रिश्वत देने की कोशिश का आरोप है। उधर बीजेपी अपने विधायकों को ओडिशा के पारादीप शहर ले जाकर राज्यसभा वोटिंग की प्रक्रिया की ट्रेनिंग दे चुकी है।
हरियाणा की 2 सीटों पर भी मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है। यहां बीजेपी के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध और बीजेपी समर्थित गठबंधन के सतीश नांदल चुनाव मैदान में होंगे। जीत हासिल करने के लिए हर उम्मीदवार को 31 वोटों की जरूरत होगी। क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए कांग्रेस अपने 31 विधायकों को हिमाचल प्रदेश के रिसॉर्ट्स में ठहराए हुए है, ताकि मतदान तक पार्टी एकजुट बनी रहे। अब सबकी नजर आज होने वाली वोटिंग और शाम तक आने वाले नतीजों पर टिकी रहेगी।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Panna Woman Private Photos Viral: प्राइवेट तस्वीरों के बदले करता था संबंध की मांग, मना करने पर ऐसे लिया डिजिटल बदला, पुलिस के हत्थे चढ़ते ही उगले खौफनाक राज
- Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मां दुर्गा की कृपा से हर काम में मिलेगी कामयाबी
- CG Weather Update News: प्रदेश के लोगों गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Facebook


