राम मंदिर दान मामला: सभी आठ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Ads

राम मंदिर दान मामला: सभी आठ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 04:16 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 04:16 PM IST

अयोध्या, 29 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान के कथित गबन मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को सोमवार को स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विशेष अभियोजन अधिकारी उमेश दुबे ने बताया कि पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भ्रष्टाचार रोधी अदालत के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा के समक्ष पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की हिरासत के लिए कोई आवेदन नहीं दिया।

इससे पहले, एक विशेष अदालत ने उन्हें सोमवार तक तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

अदालत ने सोमवार को मामले की सुनवाई के बाद आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र