रांची: देह व्यापार गिरोह मामले में तीन और लोग गिरफ्तार

Ads

रांची: देह व्यापार गिरोह मामले में तीन और लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 9, 2025 / 09:21 PM IST,
    Updated On - September 9, 2025 / 09:21 PM IST

रांची, नौ सितंबर (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची में देह व्यापार गिरोह में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लालपुर स्थित एक निजी छात्रावास में रविवार को छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की दस महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि छात्रावास से देह व्यापार गिरोह चलाया जा रहा था।

डीएसपी (सिटी) कुमार वी. रमन ने कहा, ‘‘महिलाओं द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हमने तीन संचालकों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।’’

भाषा

प्रीति दिलीप

दिलीप