नोएडा (उप्र),23दिसंबर (भाषा) नोएडा थाना बिसरख में एक युवती ने युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उमेश नामक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
भाषा सं
शोभना
शोभना