Rapist Arrested In Burkha : बुर्के के अंदर लिपस्टिक लगाकर ‘रोलप्ले’ कर रहा था दरिंदा!. हसीना’ के नकाब से निकला 10 हजार का इनामी अपराधी

Rapist Arrested In Burkha : राजस्थान के धौलपुर में 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी राजेंद्र सिसोदिया बुर्का पहनकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे उत्तर प्रदेश के वृंदावन से गिरफ्तार किया गया।

Rapist Arrested In Burkha : बुर्के के अंदर लिपस्टिक लगाकर ‘रोलप्ले’ कर रहा था दरिंदा!.  हसीना’ के नकाब से निकला 10 हजार का इनामी अपराधी

Rapist Arrested In Burkha / Image Source : IBC24

Modified Date: December 31, 2025 / 03:04 pm IST
Published Date: December 31, 2025 2:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आरोपी राजेंद्र सिसोदिया ने पुलिस से बचने के लिए बुर्का पहनकर महिला का भेष धारण किया।
  • घटना 15 दिसंबर को धौलपुर की पोखर कॉलोनी में हुई थी, जिसमें आरोपी ने नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर अपने घर बुलाया।
  • गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने थाने से कोर्ट तक आरोपी का पैदल जुलूस निकाला।

Rapist Arrested In Burkha राजस्थान: राजस्थान के धौलपुर में 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद फरार चल रहे रामभरोसी उर्फ राजेंद्र सिसोदिया को उत्तर प्रदेश पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी को पुलिस ने महिला के भेष में उत्तर प्रदेश के वृंदावन से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए बुर्का पहनकर और लिपस्टिक लगाकर महिला का रूप धारण किया था। राजेंद्र के खिलाफ पहले से 5 केस दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे थाने से कोर्ट तक पैदल जुलूस निकालते हुए ले गई।

नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Rapist Arrested In Burkha :  मिली जानकारी के अनुसार, मामला 15 दिसंबर को धौलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की पोखर कॉलोनी का है। आरोपी ने नाबालिग लड़की और उसके भाई को नौकरी का झांसा देकर अपने घर बुलाया। उसने लड़की के भाई को बाजार भेज दिया और इसी दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी भाग निकला। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने प्रदर्शन भी किया।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी लगातार अपना भेष बदलकर फरार हो रहा था।

भेष बदलकर देता था चकमा

Rapist Arrested In Burkha :  पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए हर बार अपना रूप बदलता था। कभी ट्रैक सूट पहनकर वीआईपी ऑफिसर बनता, तो कभी बुर्का और लिपस्टिक लगाकर महिला का रूप धारण कर लेता। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वृंदावन से उसे गिरफ्तार कर लिया।

इन्हें भी पढ़ें :-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.