भुवनेश्वर, एक जून (भाषा) दक्षिण ओडिशा में रेलवे नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे नवगठित रायगड़ा मंडल ने सोमवार से परिचालन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पूर्व तटीय रेलवे के तहत यह नया मंडल पूर्ववर्ती वाल्टेयर मंडल का पुनर्गठन कर बनाया गया है, जिसका उद्देश्य रेलवे प्रशासन का विकेंद्रीकरण करना, बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाना और क्षेत्र में माल ढुलाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
पूर्व तटीय मंडल की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ट्रेन नियंत्रण कार्यालय, कंट्रोल बोर्ड और संबंधित परिचालन निगरानी प्रणालियां पूरी तरह चालू हो गई हैं और अब यह मंडल अपने क्षेत्र में ट्रेन संचालन को स्वतंत्र रूप से नियंत्रित व प्रबंधित कर सकेगा।
भाषा जोहेब अविनाश
अविनाश