FDC Banned in India: मत लेना बिना पर्ची मिलने वाली ये दवाएं.. मोदी सरकार ने लगा दिया है तत्काल बैन, जानें किन समस्याओं में आते है काम
Reasons for the ban on Fixed-Dose Combinations in India: केंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया प्रतिबंध, स्वास्थ्य जोखिम और वैज्ञानिक आधार न मिलने का दावा।
Fixed-Dose Combinations Banned in India || Image-
- केंद्र ने 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं पर प्रतिबंध लगाया।
- विशेषज्ञ समिति ने दवा संयोजनों को अतार्किक बताया।
- एंटीबायोटिक और एलोवेरा आधारित कई दवाएं सूची में शामिल।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मानव उपयोग के लिए 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन को प्रतिबंधित दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इन दवाओं का इस्तेमाल लोगों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। (Fixed-Dose Combinations Banned in India) स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन दवाओं में शामिल अलग-अलग एलिमेंट्स को एक निश्चित मात्रा में मिलाकर बनाई गई दवाओं के पॉजिटिव असर और जरूरत का कोई साइंटिफिक आधार नहीं मिला है। यही वजह है कि, इन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
STORY | Centre bans 16 fixed-dose drug combinations citing public health concerns
The Centre has prohibited the manufacture, sale and distribution of 16 fixed-dose combination (FDC) drugs, saying they lack “therapeutic justification” and their continued use was not considered… https://t.co/Uxk57C1GLl
— Press Trust of India (@PTI_News) June 20, 2026
एंटीबायोटिक और एलोवेरा आधारित दवाएं भी शामिल
प्रतिबंधित दवाओं की सूची में कुछ एंटीबायोटिक संयोजन भी शामिल हैं। इनमें Amoxicillin + Serratiopeptidase और Amoxicillin + Serratiopeptidase + Lactobacillus Sporogenes जैसे कॉम्बिनेशन प्रमुख हैं। इनका उपयोग आमतौर बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज में किया जाता था। इसके अलावा लिस्ट में एलोवेरा बेस्ड 10 दवा संयोजन भी शामिल हैं। अमूमन ये दवाएं बिना डॉक्टर के पर्चे के मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध रहती थीं।
विशेषज्ञ समिति ने बताया था ‘बेतुका’
मंत्रालय के अनुसार विशेषज्ञ समिति द्वारा 2021 में इन दवाओं को रिव्यू किया गया था। बाद में इस मामले को ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) के पास भेजा गया। बोर्ड ने भी इन दवा संयोजनों को “अतार्किक” मानते हुए उन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। (Fixed-Dose Combinations Banned in India) DTAB की उपसमिति ने दवा कंपनियों को अपना पक्ष रखने और साइंटिफिक डाटा पेश करने का मौक़ा भी दिया था। सभी डॉक्युमेंट्स और दावों की जांच के बाद कमेटी ने इन दवाओं पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश को बरकरार रखा।
एक साल में 50 से ज्यादा दवाओं पर कार्रवाई
स्वास्थ्य मंत्रालय पिछले एक वर्ष से ऐसे दवा संयोजनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंत्रालय के मुताबैक पिछले 12 महीनों में 50 से अधिक “अतार्किक” दवा संयोजनों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इससे पहले इसी वर्ष फरवरी में 29 विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट संयोजनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
क्यों लगाया गया प्रतिबंध?
मंत्रालय का कहना है कि जिन दवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें शामिल दवा तत्वों को एक साथ देने से कोई मेडिकल फायदा साबित नहीं हुआ है। (Fixed-Dose Combinations Banned in India) उल्टा, ऐसे संयोजन मरीजों के स्वास्थ्य पर गलत असर डाल सकते हैं। फिलहाल इनका निर्माण, बिक्री और वितरण रोकने का फैसला लिया गया है।
प्रतिबंधित (Banned) FDCs की सूची
| क्र.सं. | संयोजन (FDC) |
|---|---|
| 1 | एसीटाइल सैलिसिलिक एसिड (Acetyl Salicylic Acid) + एथोहेप्टाजीन (Ethoheptazine) |
| 2 | एमोक्सिसिलिन (Amoxicillin) + सेराटियोपेप्टिडेज (Serratiopeptidase) + लैक्टोबैसिलस स्पोरोजेन्स (Lactobacillus Sporogenes) |
| 3 | डाइसाइक्लोमाइन (Dicyclomine) + पैरासिटामोल (Paracetamol) + क्लिडिनियम ब्रोमाइड (Clidinium Bromide) + क्लोरडायजेपॉक्साइड (Chlordiazepoxide) |
| 4 | एमोक्सिसिलिन (Amoxicillin) + सेराटियोपेप्टिडेज (Serratiopeptidase) |
| 5 | एलो एक्सट्रैक्ट (Aloe Extract) + एलैंटोइन (Allantoin) + अल्फा टोकोफेरोल एसीटेट (Alpha Tocopherol Acetate) + डी-पैंथेनॉल (D-Panthenol) + विटामिन A |
| 6 | एलो वेरा (Aloe Vera) + जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) + व्हीट जर्म ऑयल (Wheat Germ Oil) + टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) |
| 7 | एलो एक्सट्रैक्ट (Aloe Extract) + विटामिन E + डाइमेथिकोन (Dimethicone) + ग्लिसरीन (Glycerine) |
| 8 | एलो वेरा (Aloe Vera) + जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) + विटामिन E |
| 9 | एलो वेरा (Aloe Vera) + ऑरेंज ऑयल (Orange Oil) |
| 10 | एलो वेरा (Aloe Vera) + विटामिन E + हर्बल प्रिपरेशन (Herbal Preparation) |
| 11 | एलो वेरा (Aloe Vera) + टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) |
| 12 | एलो वेरा (Aloe Vera) + विटामिन E + टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) |
| 13 | एलो वेरा (Aloe Vera) + व्हीट जर्म ऑयल (Wheat Germ Oil) + टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) |
| 14 | एलो वेरा (Aloe Vera) + जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) + ऑलिव ऑयल (Olive Oil) + विटामिन E |
| 15 | एलो वेरा (Aloe Vera) + विटामिन E + ऑलिव ऑयल (Olive Oil) |
| 16 | एलो वेरा (Aloe Vera) + ऑलिव ऑयल (Olive Oil) |
इन्हें भी पढ़ें:
अमेरिका यात्रा के दौरान फिल्म निर्माता रिया कपूर की 1.35 करोड़ रुपये की बालियां गायब, मामला दर्ज
बरेली में प्रेम संबंध के विरोध पर युवक-युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती ने सारंग लखानी से शादी की, भागवत, राहुल, खरगे प्रीतिभोज में शामिल हुए
पाकिस्तान के मंत्री अरोड़ा ने सिख दंपति की हत्या के जिम्मेदार लोगों के लिए कड़ी सज़ा की मांग की
बेस्ट बस हड़ताल: दूसरे दिन भी परेशान रहे यात्री, नीट अभ्यर्थियों की मदद के लिए लगाई जाएंगी बसें

Facebook


