अन्नाद्रमुक के बागी विधायकों को पार्टी पदों से हटाया गया

अन्नाद्रमुक के बागी विधायकों को पार्टी पदों से हटाया गया

अन्नाद्रमुक के बागी विधायकों को पार्टी पदों से हटाया गया
Modified Date: May 13, 2026 / 07:48 pm IST
Published Date: May 13, 2026 7:48 pm IST

चेन्नई, 13 मई (भाषा) अन्नाद्रमुक के महासचिव ए.के. पलानीस्वामी ने बुधवार को एस.पी. वेलुमणि, सी.वी. षनमुगम और सी. विजयभास्कर समेत कई नेताओं को पार्टी पदों से हटा दिया।

पार्टी प्रमुख ने नथम आर. विश्वनाथन समेत बागी विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की क्योंकि उन्होंने पार्टी के आदेश की अवहेलना करते हुए दिन में विधानसभा में विश्वास मत के दौरान टीवीके सरकार के पक्ष में मतदान किया था।

पलानीस्वामी ने 25 विधायकों को पार्टी पदों से हटाया और उनके स्थान पर नए जिला सचिवों की नियुक्ति की।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में