ओडिशा में कोविड-19 के रिकॉर्ड 12, 523 नए मामले

ओडिशा में कोविड-19 के रिकॉर्ड 12, 523 नए मामले

ओडिशा में कोविड-19 के रिकॉर्ड 12, 523 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: May 21, 2021 7:15 am IST

भुवनेश्वर, 21 मई (भाषा) ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 12,523 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से 27 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण दर 20.30 फीसदी दर्ज की गई। यहां अब तक संक्रमण के 6,68,422 मामले आ चुके हैं और 2,430 मरीजों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण के नए मामलों में से 7,012 मामले अलग-अलग पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं जबकि बाकी 5,511 मामले स्थानीय संपर्क वाले हैं।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 1,842 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर खुर्दा जिले का ही हिस्सा है। इसके बाद कटक में 1,084, अंगुल में 930, सुंदरगढ़ में 715, पुरी में 568 और मयूरभंज में 546 मामले सामने आए हैं।

खुर्दा और कोरापुट में चार-चार मरीजों की मौत हो गई जबकि नौपाड़ा, रायगढ़ा और सुंदरगढ़ में तीन-तीन लोगों की मौत हुई।

इसी बीच ओडिशा सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य में कोविड-19 उपचार में अब प्लाज्मा थेरेपी पर रोक लगा दी है। भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में