नगालैंड में कोविड-19 से ठीक होने की दर बढ़कर 90.93 प्रतिशत हुई

Ads

नगालैंड में कोविड-19 से ठीक होने की दर बढ़कर 90.93 प्रतिशत हुई

  •  
  • Publish Date - November 13, 2020 / 07:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

कोहिमा, 13 नवंबर (भाषा) नगालैंड में शुक्रवार को कोविड-19 के कुल 81 मरीज ठीक हुए और 23 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 के 23 नए मामले आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर राज्य में 9,638 हो गई।

वहीं, अब तक 8,764 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 90.93 फीसदी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर डेनिस हांगसिंग ने नियमित कोविड-19 बुलेटिन में बताया कि अभी राज्य में 725 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा शुभांशि नेत्रपाल अर्पणा

अर्पणा