नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,842 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,38,13,903 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,70,557 रह गयी है जो 199 दिनों में सबसे कम है।
ये भी पढ़ें: ‘मां ने शादी के लिए जोड़े थे रकम…आपके लिए छोटी हो सकती है’, भाई को मैसेज कर ट्यूशन टीचर ने कर ली खुदकुशी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 244 मरीजों के और जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,48,817 पर पहुंच गयी है।
आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.80 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.87 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,332 की कमी दर्ज की गयी है।
ये भी पढ़ें: समृद्धि की बिजली! जगमगाने वाली है छत्तीसगढ़ की किस्मत, गोबर से बनी बिजली से जगमगाएंगे गांव
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
ये भी पढ़ें: उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक सहित दो नेताओं ने थामा भाजपा का दामन