कश्मीर की राह पर कर्नाटक: केंद्र ने खारिज किया अलग झंडे का प्रस्ताव

Ads

कश्मीर की राह पर कर्नाटक: केंद्र ने खारिज किया अलग झंडे का प्रस्ताव

  •  
  • Publish Date - July 19, 2017 / 05:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

 

जम्मू कश्मीर की तर्ज पर कर्नाटक का अलग झंडा बनाने की तैयारी कर रही राज्य की कांग्रेस सरकार को गृह मंत्रालय से बड़ा झटका लगा है. गृह मंत्रालय ने कर्नाटक के लिए अलग झंडे के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है. गृह मंत्रालय ने कहा, ”फ्लैग कोड के तहत सिर्फ एक झंडे को मंजूरी दी गयी है, एक देश और एक झंडा ही होगा” इससे पहले कर्नाटक सरकार ने राज्य का अलग झंडा डिजायन करने के लिए 9 लोगों की कमेटी भी बनायी थी. इसके अलावा इस कमेटी को नए झंडे के लिए कानूनी दांवपेंच की रिपोर्ट भी सौंपने को कहा गया था.

शीर्ष 5 समाचार