चीन के हांगझोउ में भारत के निवेश अवसरों पर सम्मेलन

Ads

चीन के हांगझोउ में भारत के निवेश अवसरों पर सम्मेलन

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 10:24 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 10:24 PM IST

बीजिंग, तीन जुलाई (भाषा) चीन के हांगझोउ शहर में शुक्रवार को भारत में निवेश के अवसरों पर आयोजित एक सम्मेलन में 800 से अधिक चीनी उद्यमियों, निवेशकों और पर्यटन कारोबारियों ने भाग लिया।

इस सम्मेलन का आयोजन शंघाई में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा किया गया।

शंघाई में भारत के महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर ने सम्मेलन को संबोधित किया।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि पूर्वी चीन में भारत की यह पहली ‘3-टी’ (व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन) कारोबारी सम्मेलन है।

सम्मेलन में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में कृत्रिम मेधा (एआई), व्यापार, निवेश, आपूर्ति श्रृंखला और नवोन्मेषण के क्षेत्र में भारत और चीन के बीच सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

भाषा

यासिर अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार