जीएसटी की दरों में राहत, रेस्टोरेंट में खाना अब सस्ता

Ads

जीएसटी की दरों में राहत, रेस्टोरेंट में खाना अब सस्ता

  •  
  • Publish Date - November 10, 2017 / 02:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नई दिल्ली। जीएसटी में राहत की एक और किस्त आ गई है। एक झटका में 178 वस्तुओं पर से टैक्स स्लैब घटा दी गई हैं। जीएसटी काउंसिल के इस फैसले का ऐलान खुद वित्त मंत्री अरूण जेटली ने किया है। 

देखें – 

जीएसटी काउंसिल के फैसले से अब सिर्फ 50 वस्तुओं पर ही 28 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। काउंसिल के फैसले के बाद अब रेस्टोरेंट में खाना खाने पर अब 18 प्रतिशत की जगह 5 प्रतिशत ही जीएसटी देय होगा। रेस्टोरेंट में खाना सस्ता होने से आम लोगों सहित रेस्टोरेंट मालिकों को भी इसका फायदा होने वाला है।