रेणुकास्वामी हत्याकांड: कारागार में बंद अभिनेता दर्शन से मिलीं उनकी पत्नी और बेटा

रेणुकास्वामी हत्याकांड: कारागार में बंद अभिनेता दर्शन से मिलीं उनकी पत्नी और बेटा

रेणुकास्वामी हत्याकांड: कारागार में बंद अभिनेता दर्शन से मिलीं उनकी पत्नी और बेटा
Modified Date: May 19, 2026 / 06:59 pm IST
Published Date: May 19, 2026 6:59 pm IST

बेंगलुरु, 19 मई (भाषा) रेणुकास्वामी हत्याकांड के सिलसिले में यहां परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में बंद कन्नड़ अभिनेता दर्शन से मंगलवार को उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जेल अधिकारियों के अनुसार, विजयलक्ष्मी अपने बेटे विनीश के साथ जेल पहुंची थीं।

कारागार के एक सूत्र ने बताया कि दर्शन ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ करीब 30 मिनट का समय बिताया। यह मुलाकात सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हुई और उनके बीच हुई बातचीत को रिकॉर्ड भी किया गया। पूरी मुलाकात के दौरान जेल के एक अधिकारी भी वहां मौजूद थे।

हाल ही में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को अभिनेता दर्शन और रेणुकास्वामी हत्याकांड से संबंधित समाचार प्रसारणों और डिजिटल सामग्री की जांच करने का निर्देश दिया था।

अदालत ने कहा है कि यदि नियमों का कोई उल्लंघन पाया जाता है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाए।

इस मामले में दर्शन और उनकी मित्र व अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा सहित अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

भाषा सुमित माधव

माधव


लेखक के बारे में