अनुच्छेद 370 की बहाली ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’ का मुख्य एजेंडा बना हुआ है: फारूक अब्दुल्ला

Ads

अनुच्छेद 370 की बहाली 'नेशनल कॉन्फ्रेंस' का मुख्य एजेंडा बना हुआ है: फारूक अब्दुल्ला

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 12:21 AM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 12:21 AM IST

श्रीनगर, 27 अप्रैल (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस सुप्रीमो फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि अनुच्छेद 370 की बहाली पार्टी का मुख्य एजेंडा है और ‘इस संघर्ष से पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है’।

उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में दोहरी सरकार प्रणाली केंद्र शासित प्रदेश के विकास के लिए हानिकारक नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मध्य कश्मीर के बडगाम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के लोगों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के प्रति अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई जिसमें वर्ष 2019 में केंद्र द्वारा निरस्त किए गए अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग शामिल है।

उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस की नींव उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और कश्मीर के शहीदों के बलिदान पर टिकी है, जिन्होंने लोगों की गरिमा, आत्मसम्मान और स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।

भाषा राखी वैभव

वैभव