सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल वर्मा पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

Ads

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल वर्मा पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 05:07 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 05:07 PM IST

कोलकाता, तीन अगस्त (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल वर्मा को पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार की ओर से सोमवार को जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

राज्य के वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत राज्यपाल द्वारा की गई है और वर्मा के पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘राज्यपाल ने अनिल वर्मा, आईएएस (सेवानिवृत्त), को पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।’’

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश