हैदराबाद में सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या

Ads

हैदराबाद में सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 02:40 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 02:40 PM IST

हैदराबाद, आठ मई (भाषा) हैदराबाद में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी विनय रंजन राय की पत्नी की कथित तौर पर शुक्रवार तड़के एक नेपाली गिरोह ने घरेलू नौकर की मदद से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस घटना के दौरान राय शहर से बाहर गये थे तथा बच्चे मकान की ऊपर की मंजिलों पर थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर महिला को गला घोंटकर मार डाला और घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी के सामानों का पता लगाया जा रहा है।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच जारी है।

भाषा

राजकुमार वैभव

वैभव

ताजा खबर